तेज बहादुर शर्मा
एम डी न्यूज़।
रामनगर बाराबंकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत मडना मे आज रात अज्ञात चोरो द्वारा नौरंग पुत्र सीताराम के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। परिजन जब सुबह उठे तो घर का समान बिखरा हुआ पड़ा था।

उन्हे चोरी की शंका हुई और व रोने चिल्लाने लगे आवाज सुनकर ग्रामीण एकठ्ठे हो गए घर के पास थोड़ी दूर पर बक्सा खुला हुआ पड़ा था और जेवरात गायब थे ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना संबधित थाने पर दी गई मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने जाँच पड़ताल की परिजनों द्वारा बताया गया कि चोरी हुई जैवरो मे 1 सोने की जंजीर, 1 नथुनी, 1 बड़ी नथुनी, पायल समेत सोने और चांदी के जेवरात चोरी हुई। परिजनों द्वारा किसी पर कोई शंका होने की बात से इंकार कर दिया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *