परशुराम पब्लिक स्कूल दातागंज में नन्हे मुन्ने बच्चों ने घर के कूड़े कचरे से बनाए दिवाली के शुभ अवसर पर दिए और खिलौने।प्रबंधक अजय मिश्रा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर और उपहार देकर किया सम्मानित ।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज बदायूं परशुराम पब्लिक स्कूल दातागंज में नन्हे मुन्ने बच्चों ने घर से निकलने वाले कूड़े कचरे से दीपावली के शुभ अवसर पर दीप और खिलौने तैयार किए कुछ बच्चे राम लक्छमण की पोषक धारण करके आए उन बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक अजय मिश्रा ने बच्चों की बहुत सराहना की और बच्चो को मिठाई खिलाकर बच्चो को पुरुस्कार भी दिए जिससे बच्चों का मनोबल और बढ़ गया और बच्चे पुरुस्कार पाकर खुशी से खिलखिला उठे वहीं परशुराम पब्लिक स्कूल दातागंज के स्टाफ की भी प्रबंधक अजय मिश्रा ने सराहना की और कहा यह सब प्रतिफल हमारे स्कूल के स्टाफ का है इसका श्रेय सब हमारे स्कूल के स्टाफ को जाता हैं आज स्कूल के स्टाफ की मेहनत रंग लाई है।इससे मुझे बड़ी खुशी और कोई नहीं हो सकती।

मैं अपने स्टाफ का बहुत बहुत धन्यवाद करता हू।इस दीपोत्सव के पावन शुभ अवसर पर अपने सभी स्टाफ को गिफ्ट और मिठाई देकर दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस दीपोत्सव के पावन अवसर पर स्कूल का सभी स्टाफ मौजूद रहा ।प्रबंधक अजय मिश्रा,मो नवी सर,आकाश गुप्ता,आकाश कश्यप,कीर्ति सिंह,शरद कुमार,पुनीत चौधरी,आर्यन गुप्ता,अंजलि ,गरिमा,सलोनी,पूजा शर्मा,खुशबू,सोनी,कहकशां अंसारी,नीति गुप्ता,शिवानी गुप्ता,कामिनी यादव,सोनल गुप्ता,मुस्कान।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed