MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
बहुआयामी समाचार


महराजगंज। जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए जोरदार विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में एक महिला घायल हो गई, जबकि मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़वा गांव निवासी मनीष यादव की पत्नी गीता देवी
शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर में चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गंभीर रूप ले लिया और सिलेंडर में विस्फोट हो गया।


मकान और दुकान का सामान क्षतिग्रस्त

विस्फोट इतना तेज था कि मकान की दीवारें और छत क्षतिग्रस्त हो गईं। घर में रखा फ्रिज, कूलर, घरेलू सामान और दुकान का सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। हादसे के बाद परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
घायल महिला का गोरखपुर में इलाज

घायल गीता देवी को परिजन उपचार के लिए गोरखपुर ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। फरेंदा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है और घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है।

MD न्यूज़ की अपील
घरेलू गैस का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की गैस संबंधी परेशानी होने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं और संबंधित आपातकालीन सहायता लें।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *