
MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
बहुआयामी समाचार
चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की जा रही है।
अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ वाहन चालक
जल्दबाजी और लापरवाही के कारण यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसका खामियाजा कई बार उन्हें और उनके परिवार को भुगतना पड़ता है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन करना केवल पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
MD न्यूज़ की अपील: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है। घर से निकलते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। आपकी सावधानी आपके परिवार की खुशियों को सुरक्षित रख सकती है।
