एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना सिखेड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय तथा क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव एंवम थाना सिखेड़ा प्रभारी जोगिंद्र सिह, के कुशल नेतृत्व मे जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराध् व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत, आज दिनांक 07,11,2026, को थाना सिखेड़ा साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर फ्रॉड के पीड़ित की 59000/- रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। दिनांक 30.10.2026 को रजत निवासी ग्राम बहरादपुर, थाना सिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराते हुए स्वयं के साथ ₹59,000/- के साइबर फ्रॉड होने की सूचना दी गई थी। थाना सिखेड़ा साइबर सेल टीम द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य आवश्यक माध्यमों से प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसके परिणाम स्वरूप साइबर फ्रॉड की सम्पूर्ण धनराशि ₹59,000/- आवेदक के बैंक खाते में वापस करायी गयी। मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर अपराध के मामलों में त्वरित शिकायत दर्ज कराने से धनराशि वापस मिलने की सम्भावना बढ़ जाती है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *