8 नवंबर 2025*

दीपावली पर भाजपा कार्यालय में दिखी भव्य सजावट और दीपों की छटा, पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किए राजीव कुमार गुप्ता

दीपावली पर भाजपा कार्यालय में भव्य दीपोत्सव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जनपदवासियों को दीं सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं*प्रकाश पर्व दीपावली पर भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य दीपोत्सव, पूजा-अर्चना कर दीं शुभकामनाएं :- राजीव कुमार गुप्ता

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूँ :- दीपावली के पावन एवं मंगलमय अवसर पर भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी का पूजन किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

इसी क्रम में दीपावली के पावन पर्व पर दीपों की जगमगाती रोशनी, आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी झालरों से भाजपा कार्यालय जगमगा उठा। दीपों की आभा से आलोकित कार्यालय का दृश्य अत्यंत सुंदर, आकर्षक एवं भव्य नजर आया।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि यह जीवन में प्रकाश, सकारात्मकता, सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार करने का पर्व है।

यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश विकास, समृद्धि और नई उपलब्धियों के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। दीपावली का यह पावन पर्व हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में ज्ञान, स्वास्थ्य और सफलता का प्रकाश निरंतर प्रकाशित होता रहे।इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, अनसूचित मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अचल शर्मा, कार्यालय मंत्री अमित सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *