MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला मुजफ्फरनगर | कस्बा बुढ़ाना
संवाददाता – डॉ. अनस मलिक
जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बसाना स्थित पीर एवं सती माता धाम पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। क्षेत्र के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धाम पर पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया और पूजा-अर्चना की।

बताया जाता है कि दीपावली और होली जैसे प्रमुख त्योहारों पर यहां हर वर्ष श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचते हैं। जनपद मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि दूसरे स्थानों पर रहने वाले क्षेत्र के लोग भी अपनी परंपरा और आस्था को निभाते हुए यहां पहुंचते हैं और प्रसाद चढ़ाकर अपने त्योहार की शुरुआत करते हैं।

इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने मेले में लगी दुकानों से खिलौने और अन्य सामान खरीदे। आसपास लगी दुकानों और लोगों की चहल-पहल से पूरा क्षेत्र मेले जैसा नजर आया।
दीपावली के इस पावन अवसर पर बसाना पीर एवं सती माता धाम पर आस्था, परंपरा और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।
