रिपोर्ट-रफीउल्लाह खान

बिलासपुर (रामपुर)। माटखेड़ा रोड स्थित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं किसान नेता तजिंद्र सिंह विर्क के कैंप कार्यालय पर रोशनी के पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शिरकत कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में तजिंद्र सिंह विर्क ने कहा कि दीपावली अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने और समाज में एकता एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि अथर अली खां ने किया। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व समाज में खुशियां बांटने, आपसी दूरियां मिटाने और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।

इस अवसर पर ओशियन सिंह यादव, विपिन गंगवार, पंकज यादव, मोहन स्वरूप राजपूत, ललित पाल, राजेश यादव, सद्दाम हुसैन, कौशिक शर्मा, हरमीत राजपूत, दलजीत सिंह, परमिंदर सिंह, रविंद्र सिंह, डॉ. धर्मपाल, विक्रम प्रजापति, टीना, बलजीत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *