एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी – अजीत यादव

गोण्डा। दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर आज दिनांक 08/11/2026 को थानाध्यक्ष मोतीगंज तेज नारायण गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए ग्राम खटिकनपुरवा गौरवा कानूनगो में जरूरतमंद, अनाथ, दिव्यांग, असहाय व्यक्तियों, बुजुर्गों एवं बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान थानाध्यक्ष मय हमराही उपनिरीक्षक नारद मुनि कनौजिया, हेड कांस्टेबल दयानंद यादव, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत कनौजिया, कांस्टेबल विकास बाबू, महिला आरक्षी शैल कुमारी के साथ गांव पहुंचे।

पुलिस टीम ने वहां मौजूद गरीब, असहाय व दिव्यांग लोगों को थाली, मिठाई, मोमबत्ती एवं फुलझड़ी सप्रेम भेंट कर दीपावली त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पुलिस को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। बुजुर्गों ने पुलिस टीम को दिल से आशीर्वाद दिया। थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशी पहुंचाना ही पुलिस का उद्देश्य है। वर्दी के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाना भी हमारा कर्तव्य है। ग्रामीणों ने मोतीगंज पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस के इस कदम से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और भी बढ़ा है। गांव में पुलिस की इस पहल से दीपावली का पर्व और भी खास बन गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *