
रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख
md news बहुआयामी समाचार
आज दिनांक 08.11.2026 को एसपी द्वारा पुलिस लाइन जनपद फतेहपुर में पुलिस परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं पारिवारिक आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर Addlspfhr सहित पुलिस परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसपी द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं रंग-बिरंगी पुष्प सज्जा से निर्मित आकर्षक रंगोली के मध्य दीप जलाकर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आतिशबाजी एवं फुलझड़ियां जलाकर पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया गया। साथ ही पुलिस परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा उनके परिजनों एवं बच्चों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों ने आपसी सौहार्द, उत्साह एवं आत्मीयता के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस आयोजन के माध्यम से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के बीच पारिवारिक जुड़ाव एवं आपसी सद्भाव की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया गया।
फतेहपुर दाऊद डेकोरेशन के कुशल कारीगर बद्रे आलम द्वारा सजाया गया फूलों का एसपी का बंगला
