बदायूं नगर में धार्मिक अवशेषों के सम्मानजनक निस्तारण हेतु जाल से घिरा सुरक्षित स्थल उपलब्ध कराने की मांग
रिपोर्ट : आलोक मालपाणी
बदायूं/उत्तर प्रदेश: युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता एवं लक्ष्य गुप्ता के नेतृत्व में ‘सनातन सम्मान’ मुहिम के अंतर्गत बदायूं नगर में सनातन धर्म से जुड़ी खंडित मूर्तियों, धार्मिक चित्रों, पोस्टर, बैनर, कैलेंडर, पूजन सामग्री एवं अन्य धार्मिक अवशेषों के सम्मानजनक निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु मांग पत्र तैयार कर बदायूं नगर विधायक पुत्र भाजपा जिला मंत्री बदायूं विश्वजीत गुप्ता के समक्ष मांग रखी गई।
इस मांग पत्र के माध्यम से पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री एवं बदायूं नगर विधायक तथा भाजपा जिला मंत्री से नगर में एक निर्धारित एवं सुरक्षित स्थल उपलब्ध कराने की मांग की गई है, जहां धार्मिक सामग्री को श्रद्धालु सम्मानपूर्वक जमा कर सकें।

ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आस्था के चलते अनेक श्रद्धालु खंडित मूर्तियों एवं पूजन सामग्री को गंगा जी अथवा अन्य नदियों में प्रवाहित कर देते हैं, जिससे जल प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है। वहीं, कई स्थानों पर धार्मिक सामग्री खुले में पड़े रहने से धार्मिक भावनाएं भी आहत होती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए ‘सनातन सम्मान’ मुहिम एक सकारात्मक एवं जनहितकारी पहल है।
मांग पत्र में बदायूं नगर में जाल से घिरा मजबूत एवं सुरक्षित संग्रह स्थल बनवाने, धार्मिक अवशेषों को सम्मानपूर्वक एकत्रित करने, समय-समय पर बड़े वाहनों के माध्यम से उनका प्रशासनिक अनुमति एवं पर्यावरणीय नियमों के अनुरूप निस्तारण कराने तथा नदी एवं जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की मांग प्रमुखता से रखी गई है। साथ ही हवन की राख के उचित एवं पर्यावरण अनुकूल उपयोग के लिए भी जागरूकता फैलाने का प्रस्ताव दिया गया है।
इस पर विश्वजीत गुप्ता ने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों एवं नगर प्रशासन के सहयोग से ‘सनातन सम्मान’ मुहिम को बदायूं नगर में प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकेगा तथा धार्मिक अवशेषों के सम्मानजनक निस्तारण की स्थायी व्यवस्था स्थापित होगी इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आस्था का सम्मान करने के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रदूषण की रोकथाम को बढ़ावा देना है जिसका सम्मान करते है और इस मुहिम में पूर्ण सहयोग साथ देंगे ।
इस अवसर पर संगठन की ओर अजय दिवाकर लक्ष्य गुप्ता अमन पाठक शिव पंडित मनु पंडित नैतिक पंडित अविरल जाट उत्कर्ष यादव उत्कर्ष सोलंकी आदित्य सोलंकी अंश पाठक सक्षम गुप्ता शौर्य पाल नितिन ठाकुर कृष्ण निशांत पीयूष केशव शिवम पटेल सुधाकर विवेक आर्यांश गुप्ता रिशु राहुल अनिरुद्ध अभय पाल अंश चौधरी सिद्धू पटेल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
