अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा सवारियों से भरा टेम्पो, चालक गंभीर घायल।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

जनपद बदायूं ,मुजरिया थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रमोद पुत्र वीरेंद्र, निवासी पिंडौल, बिल्सी से टैम्पो में बैठकर मुजरिया जा रहे थे। इसी दौरान मुजरिया पुल से टेम्पो अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।मिली जानकारी के अनुसार, टेम्पो में कुछ सवारियां भी बैठी हुई थीं। जिसमें किसी सवारियों के गंभीर चोट नहीं आई है ।

सवारियों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है, जबकि टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे टेम्पो को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *