संवाददाता जितेंद्र ठाकुर उत्तर प्रदेश सहायक ब्यूरो प्रमुख

गोवर्धन। क्षेत्र के ग्राम जानू निवासी राधेश्याम जी ने पीएचडी में दर्शनशास्त्र विषय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया। उनकी इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर गोवर्धन विधानसभा से प्रत्याशी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने राधेश्याम जी को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि राधेश्याम जी की सफलता से न केवल ग्राम जानू, बल्कि पूरे गोवर्धन क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा युवाओं को शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी राधेश्याम जी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस मौके पर भूरा प्रधान सब्बो डीलर रतन सिंह रमेश शर्मा नेत्रपाल सिंह मुरारी लाल मदनलाल विष्णु सिंह पूरन सिंह सोरन सिंह हुकम सिंह राम तोमर गौरव गर्ग भोला गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

0 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *