रिपोर्ट-यूसुफ
रामपुर। दिनांक 12.11.2026 को समय करीब 16.00 बजे थाना टाण्डा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 06 वर्षीय बालिका पुत्री मुकर्रम निवासी ग्राम छीतरिया जागीर थाना टांडा जो अपने घर से माता जी के साथ दुकान पर गई थी, वहां से गुम हो गई थी ।उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक,रामपुर के निर्देशन में महिला सुरक्षा दल थाना टांडा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों की मदद से कस्बा टांडा में मार्केट बाजार में घूम रही बालिका उपरोक्त को बरामद कर उसके परिजन को मिशन शक्ति केंद्र थाना टांडा पर बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया, बालिका के सकुशल बरामद होने पर बच्चे के माता-पिता आदि परिवारजन द्वारा रामपुर पुलिस की काफी प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

1 view
