सिसवा बाजार में विसर्जन मार्गों और संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

धर्मेन्द्र कसौधन(एमडी ब्यूरो)

महराजगंज। थाना कोठीभार क्षेत्र के सिसवा बाजार में लक्ष्मी पूजा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कार्यक्रम के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल रवींद्र सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन के निर्धारित मार्गों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण और निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed