रिपोर्टर संदीप बाजपेई
MD news बहुआयामी समाचार

फरधान -खीरी । पठानपुरवा गुठना मार्ग तिराहे पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कूली वैन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में निजीअस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
नीमगांव थाना के गांव नौरंगपुर निवासी करुणेश पुत्र विनोद कुमार ने थाना फरधान में तहरीर में बताया कि उनके पिता विनोद कुमार पुत्र यदुनंदन अपने आवश्यक कार्य से कैमहरा आ रहे थे। पठानपुरवा गुठना तिराहे पर लखीमपुर के स्कूल सेठ जयपुरिया स्कूल की वैन विपरीत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही वैन संख्या यूपी 31 बीटी 2899 ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर से पिता को गंभीर चोटें आईं। वैन में स्कूली बच्चे भी बैठे थे। गनीमत रही वैन सड़क किनारे रुक गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया था। परिजन अपने बच्चों के वैन से घर ले गए। वहीं विनोद कुमार 40 वर्ष गंभीर अवस्था में लखीमपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना करीब 3 बजे की है। पीड़ित ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। एसओ ने बताया जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *