संवाददाता -विशाल गुप्ता
बाराबंकी। कस्बा शहाबपुर स्थित महातलियाँ तालाब से जलनिकासी के लिए निकला नाला अवैध प्लाटिंग कारोबारियों की भेट चढ़ जाने से कस्बे को जाने वाला मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थित बन गयी है पंचायत भवन के सामने पक्की सड़क पर बिन बरसात के भरा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

बताते चले कि कस्बा शहाबपुर का जाने वाली पक्की सड़क पर वर्तमान मे भारी जलभराव होने के कारण लोगो को आवगमन मे दिक्क़ते हो रही है पंचायत भवन के सामने सड़क पर भारी जलभराव की स्थित बनी हुई है लोगो के अनुसार बाजार के निकट स्थित महातलियाँ तालाब से पानी जल निकासी के लिए नाला बना था जिसे अवैध प्लाटिंग करने वाले भूमाफियों ने नाले को कब्जे मे लेकर प्लाटिंग कर दी है जिससे तालाब का पानी नही निकल पा रहा है और तालाब का पानी सड़क तक पहुंच चुका है। उक्त स्थान के निकट उच्च प्राथमिक विद्यालय भी स्थित स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी से गुजर कर विद्यालय जाने को मजबूर है।
कस्बा शहाबपुर निवासी गुलाम रसूल, बद्रदूजा, मो0 रफी, मो0 नफीस, मो0 शकील आदि ग्रामीणों ने जलनिकासी की मांग की है।
