बाराबंकी। कस्बा रसौली में श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा सहस्त्रगंडी मंदिर से प्रारंभ होकर मेन चौराहा कोरी मोहल्ला और मेन बाजार होते हुए कथा स्थल देवी मंदिर रसौली बाजार पहुंची। कथा स्थल पर विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं के सिर से कलश उतारकर स्थापित किए गए। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के आयोजन का शुभारंभ हुआ। आयोजकों के अनुसार वृंदावन गोविंद मठ से पधारे श्री रणधीराचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का शुभारंभ 15 नवंबर 2026 से होगा। कथा का समय प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक निर्धारित किया गया है। श्रद्धालु इस कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर घर बैठे भी देख सकेंगे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed