एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी- अजीत यादव

गोण्डा। जनपद के मुजेहना ब्लॉक अंतर्गत धानेपुर क्षेत्र के भैय्या प्रताप आदित्य लघु माध्यमिक विद्यालय एवं बाल विद्या मंदिर दुल्हापुर बनकट में मेजर प्रभाकर देव सिंह ने स्कूली बच्चों संग बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। बच्चों को शुभकामनाएं देकर पढ़ाई-लिखाई के टिप्स दिए, इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दोनों विद्यालयों में बाल दिवस का आयोजन हुआ। सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। बच्चों की ओर से विद्यालय में दुकान भी लगाई गई, जहां शिक्षकों के अलावा आसपास के गांवों के लोगों ने खरीदारी की।


वहीं सेवानिवृत्त एनएसजी कमांडो मेजर प्रभाकर देव सिंह भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने भी पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। बच्चों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मेजर अपने स्वागत से अभिभूत दिखे और उन्होंने सभी बच्चों को कॉपी, पेंसिल, कटर, चॉकलेट और रंग-बिरंगे गुब्बारे भेंट किए, जिससे बच्चे काफी खुश नजर आए।
मेजर प्रभाकर देव सिंह ने बच्चों को 5 बड़े मंत्र दिए –


1- बोले, फौज में अनुशासन से ही सफलता मिलती है। रोज सुबह 5 बजे उठो, अपना बिस्तर खुद लगाओ, समय पर स्कूल जाओ।
2- रटो मत, समझो। जो पढ़ो उसे कॉपी में लिखो। रोज का होमवर्क रोज करो। मोबाइल व गेम से दूरी बनाओ, किताबों से दोस्ती करो। लक्ष्य बनाओ कि तुम्हें क्या बनना है – डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर या फौजी,
3- सिर्फ किताबी कीड़ा मत बनो। रोज 1 घंटा खेलो, दौड़ लगाओ, पुशअप, बैठक करो। शरीर मजबूत होगा तो मन भी मजबूत होगा। एनएसजी में कैसे ट्रेनिंग होती है, इसका डेमो भी दिया।
4-साफ पानी पियो, हाथ धोकर खाना खाओ। टाइफाइड-डेंगू से बचना है तो घर व स्कूल में पानी जमा न होने दो। बुखार को हल्के में मत लो
5- माता-पिता व गुरु का सम्मान करो। नशे से दूर रहो। देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखो। उन्होंने कहा, इस क्षेत्र के बच्चों में बहुत टैलेंट है, बस सही मार्गदर्शन की जरूरत है, मैं वह देने आया हूं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed