एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। क्षेत्र के चूहापुर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान कोई भी ग्रामीण भैंसा दौड़ या अन्य ऐसा आयोजन नहीं करेगा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक के बाद थाना प्रभारी धर्मपुर गंगा घाट क्षेत्र में पहुंचे, जहां 20 नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का आयोजन होना है।

उन्होंने मेले तक जाने वाले रास्तों का ट्रैक्टरों पर बैठकर मेले स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान रास्ते में जलभराव की समस्या सामने आई। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से आपसी सहयोग से जलभराव की समस्या दूर कराने की अपील की, ताकि गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही रास्तों को दुरुस्त कराया जाएगा तथा मेला पूर्व निर्धारित स्थान पर ही आयोजित होगा। इस दौरान प्रमुख साहब नरेंद्र सिंह, ठाकुर जयपाल सिंह, मदनपाल सिंह, राजपाल सिंह, गोलू सिंह, विजयपाल प्रधान, दुष्यंत कुमार और अरविंद कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed