एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,, थाना ककरौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रवात अभियान के अनतर्गत तथा क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमण सिंह, एंवम ककरौली थाना प्रभारी दीपक चौधरी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 18.09.2026 को ग्राम बेहड़ा सादात में हुई चोरी की एक घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना ककरोली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 14.11.2026 को थाना ककरौली पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को ग्राम बेहड़ा सादात रजवाहे की पटरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹6,00,000/- नकद एवं चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम वरीन पुत्र नदीम निवासी मौ0 डंगडूंगरा माया इण्टर कॉलेज के पास कस्बा व थाना कांधला शामली हाल निवासी ग्राम बेहड़ा सादात, व नजर मोहम्मद पुत्र बाबू निवासी ग्राम बेहड़ा सादात, थाना ककरौली, जनपद मुजफ्फरनगर, बताया। थाना काकरोली पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

