महराजगंज। छठ पूजा पर्व के अवसर पर महराजगंज जनपद में सोमवार, 16 नवंबर 2026 को स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शनिवार, 14 नवंबर को आधिकारिक आदेश जारी किया।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग के शासनादेश के क्रम में छठ पूजा पर्व के उपलक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि 15 नवंबर 2026 को रविवार के दिन छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। इसी के दृष्टिगत जनपद में 16 नवंबर 2026, सोमवार को छठ पूजा के अवसर पर स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि मंडलायुक्त गोरखपुर, जिला न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भेजी गई है।

29 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed