रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा
Md News बहुआयामी समाचार
गोंडा: गोंडा की माटी से निकलकर देश का मान बढ़ाने वाले कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के नेतृत्व में भारतीय अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक फाइनल में 1 विकेट से हराकर 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबला ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने 107 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर ने 80 रन और फरहान यूसुफ ने 60 रन बनाए।

जवाब में भारत ने 338 रन का विशाल लक्ष्य आखिरी गेंद पर 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत के हीरो बल्लेबाज:
- लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान) – 80 रन (101 गेंद)
- आर्यवीर सहवाग – 58 रन (61 गेंद)
- मनल चौहान – 47 रन (32 गेंद)
- मोहित उल्वा – 49 रन (26 गेंद, नाबाद)*
कप्तान लक्ष्य और आर्यवीर सहवाग ने पहले विकेट के लिए 95 रन की शानदार साझेदारी कर जीत की मजबूत नींव रखी। एक समय भारत 252 रन पर 8 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गया था, लेकिन मनल चौहान और मोहित उल्वा ने 9वें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर मैच को पलट दिया। आखिरी गेंद पर मोहित उल्वा ने विजयी चौका लगाकर भारत को चैंपियन बना दिया।
गेंदबाजी में काव्य पटेल ने 4 विकेट लेकर पाकिस्तान को बड़े स्कोर से रोका, वहीं चिगुरुपति वेंकट ने 3 विकेट लिए।
गोंडा जिले में जश्न का माहौल:
जैसे ही भारत की जीत की खबर गोंडा पहुंची, पूरे जिले में जश्न का माहौल छा गया। युवाओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी मनाई। सोशल मीडिया पर भी लक्ष्य रायचंदानी को बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई।
लोगों का कहना है कि गोंडा की माटी से निकलकर लक्ष्य ने न सिर्फ गोंडा बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी ने साबित कर दिया कि छोटे शहरों के खिलाड़ियों में भी बड़ा दम होता है।
गोंडावासियों ने कहा कि लक्ष्य की यह उपलब्धि जिले के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। अब हर युवा क्रिकेटर का सपना है कि वह भी लक्ष्य की तरह देश के लिए खेले और गोंडा का नाम रोशन करे।
गोंडा के कैप्टन लक्ष्य रायचंदानी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आपके उज्ज्वल भविष्य और आगामी क्रिकेट करियर के लिए ढेरों शुभकामनाएं। पूरा देश और गोंडावासी आप पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
