एमडी न्यूज मंडल महिला ब्यूरों -शिवांगिनी अग्रवाल

कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्रीनगर पहाड़पुर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन दिनांक 14 नवम्बर 2026 शनिवार को भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित हुई। कथा के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय सतीश महाना जी ने विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य शिवाकांत महाराज जी का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भागवत पुराण की आरती उतारी।

वही कथा का रसपान कराते हुए पूज्य शिवाकांत महाराज ने भागवत महात्म्य, शुकदेव जी के प्राकट्य और राजा परीक्षित के जन्म की कथा का मार्मिक वर्णन किया।

महाराज जी ने कहा कि कलयुग में केवल भगवान के नाम का संकीर्तन और भागवत कथा का श्रवण ही भवसागर से पार लगाने का सबसे सरल माध्यम है। कथा के दौरान भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा पंडाल ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।महाराजपुर विधानसभा संयोजक विकास तिवारी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस भव्य धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सनातन संस्कृति का संचार होता है।सतीश महाना ने कथा में हो रही इच्छापूर्ति महायज्ञ में आहुति डालकर सर्व कल्याण की कामना की।
कथा के दूसरे दिन प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता विकास तिवारी, पूनम मिश्रा, देवम मिश्रा, सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व मातृशक्ति उपस्थित रही।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed