रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

जनपद बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र के हजरतपुर थाना अंतर्गत गांव चकवा में शुक्रवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

गांव निवासी पवन (25) पुत्र बाबूराम की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि दीपावली से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद से पवन काफी परेशान चल रहा था।

शुक्रवार रात किसी समय पवन ने अपने कमरे में रस्सी के सहारे कुंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची हजरतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *