रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर उत्तर प्रदेश सहायक ब्यूरो प्रमुख

मथुरा (गोवर्धन)। गोवर्धन तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कुंजेरा में शौचालय के सामने मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी के जमाव के कारण ग्रामीणों और राहगीरों का इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई न होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है।

जलभराव के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

0 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed