रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार।


जालौन। नगर के औरैया रोड स्थित HC कॉन्वेंट स्कूल में आज बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय कुमार ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान आयुष सेंगर ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। बाल मेले में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अजय प्रताप सिंह सेंगर, कल्लू भदौरिया, लोना सेंगर, संजू गुर्जर, सनी विश्वकर्मा और सोनू राजावत सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय परिवार ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शिक्षकगण अजय कुमार, कुमकुम सेंगर, निधि, ऋषभ सेंगर, पलक सेंगर, कौशल बुंदेला, रोहित भदौरिया, अंजू, अंकित, रिचा, रांची, निंदा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed