ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान


रामपुर। समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी की मौजूदगी में सपा नेता एडवोकेट रामबहादुर अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगरा में आयोजित दलित सम्मेलन में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की अगुवाई में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेशभर से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं PDA से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

सम्मेलन में रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी भी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में रामपुर से पहुंचे एडवोकेट रामबहादुर और उनके समर्थकों ने सम्मेलन में सहभागिता की। इस दौरान सामाजिक न्याय, समानता, दलित समाज के अधिकारों और PDA की विचारधारा को लेकर चर्चा हुई।

एडवोकेट रामबहादुर के साथ सम्मेलन में शामिल होने वालों में दिनेश सागर, गोविंदा, कृष्णपाल, संजीव, राहुल, भूपेंद्र, पिंटू सागर, अरुण, संजय गौतम, सत्यवीर, अभी गौतम, आकाश, सोनू गौतम, रोहित, ऋतिक, अजय, नरेश सागर, पंकज सागर, सुनील, अशोक सागर, संतराम, शिवरतन, अनेक सिंह, रामधुन, हीरालाल, अमरपाल, वंशी जाटव, अतुल गौतम, श्याम बाबू सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed