रिपोर्ट – अजीत यादव

गोण्डा।भारतीय किसान यूनियन टिकैत गोंडा के जिलाध्यक्ष वंशराज वर्मा ने बताया कि गन्ना पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन गन्ने का रेट अभी तक तय नहीं हुआ है। किसानों में इसे लेकर भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जब चीनी 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी,तब किसानों का गन्ना 400 रुपये प्रति कुंतल था। अब चीनी 65 रुपये प्रति किलोग्राम बेची जा रही है, तो इसी अनुपात में किसानों को 650 रुपये प्रति कुंतल गन्ना का मूल्य मिलना चाहिए। वर्मा ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ मिलें चालू हो गई हैं और किसानों ने रेट संबंधी विरोध किया तो वहां की मिलों ने किसानों को प्रति कुंतल 100 रुपये बोनस देना शुरू किया है।


ऐसी स्थिति में गोंडा के किसानों से विनम्र आग्रह है कि आप लोग कम से कम एक सप्ताह तक मिल को गन्ने की आपूर्ति न करें और गन्ने का रेट बढ़ाने वाले आंदोलन में सहयोग करें। क्योंकि आपके एक कुंतल गन्ने से 12 किग्रा चीनी, 8 लीटर एथेनॉल, 200 रुपये की खोई और प्रेसमड आदि सब जोड़कर लगभग-लगभग 1200 रुपये से अधिक की कमाई मिल कर रही है और किसानों को दे रही है 400 रुपये। जबकि गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक कुंतल गन्ने में लागत 367 रुपये लगती है। किसानों की मेहनत पर मिलें मुनाफा कमा रही हैं, अब वाजिब दाम देना होगा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed