
16 नवंबर 202622, 23 और 24 नवंबर को जनपद के प्रत्येक बूथ पर चलेगा मतदाता जोड़ो अभियान, सक्रिय रहेंगे भाजपा कार्यकर्ता
बदायूँ के प्रत्येक बूथ पर तीन दिन चलेगा भाजपा का मतदाता जोड़ो अभियान, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी22 से 24 नवंबर तक प्रत्येक बूथ पर अभियान को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता :- राकेश मिश्रा अनावा
मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए घर-घर तक पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता :- राजीव कुमार गुप्ता
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान की जिला कार्यशाला को जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया।जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा ने कहा भाजपा 22, 23 एवं 24 नवंबर को जनपद के प्रत्येक बूथ पर विशेष मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी। इस दौरान बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से अभियान में बूथ पर भागीदारी करेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा 17 नवंबर को संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण की ड्राफ्ट सूची जारी किए जाने के बाद 19 नवंबर से कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, उनके नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ की जिम्मेदारी समझते हुए यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और समर्पित कार्यकर्ताओं की यही शक्ति प्रत्येक अभियान को सफल बनाती है। 22, 23 एवं 24 नवंबर को जनपद के सभी बूथों पर कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ मतदाता जोड़ो अभियान में जुटेंगे। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपनी मतदाता सूची का परीक्षण करें और घर-घर पहुंचकर नए मतदाताओं के साथ ही छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य करें। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा भी निर्धारित तिथियों पर विशेष अभियान चलाकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में बताया गया कि 17 एवं 18 नवंबर को विधानसभा स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। 22, 23 एवं 24 नवंबर को जनपद के प्रत्येक बूथ पर विशेष मतदाता जोड़ो अभियान चलेगा। महिला मोर्चा 28, 29 एवं 30 नवंबर को घर-घर संपर्क कर महिलाओं को मतदाता सूची से जोड़ने का अभियान चलाएगा, जबकि युवा मोर्चा 1, 2 एवं 3 दिसंबर को प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित करेगा।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी, विधानसभा बीएलए-1, विधानसभा विस्तारक, मोर्चो जिलाध्यक्ष, विधानसभा संयोजक आईटी आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
