एमडी न्यूज रिपोर्टर गोण्डा- अजीत यादव

छपिया (गोंडा)। विधानसभा गौरा के छपिया विकासखंड अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। मेले में पशुपालकों एवं किसानों को पशुओं के स्वास्थ्य, रखरखाव, उचित खानपान, बीमारियों से बचाव एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मा. प्रभात कुमार वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों एवं पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेती के साथ पशुपालन भी बेहद जरूरी है। खेती और पशुपालन को साथ लेकर चलने से ही किसानों की आय में वृद्धि होगी और किसान खुशहाल एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
मेले में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पशुपालन को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. विशाल यादव , दयाशंकर पाण्डेय , राम बहादुर वर्मा , लाल बाबू वर्मा , कृष्ण नाथ पांडे , राधा मोहन पांडे , भालू प्रसाद वर्मा , शनि पांडे ,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान एवं पशुपालकों ने भाग लिया और मेले में दी गई जानकारियों का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं पशुपालकों को जागरूक कर पशुपालन के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *