एमडी न्यूज गोण्डा रिपोर्टर- अजीत यादव
गोण्डा। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग गोंडा जिला अध्यक्ष अर्जुन वर्मा के नेतृत्व में 16 नवंबर 2026 को समय 11:00 बजे अपने सैकड़ों साथियों के साथ जिलाधिकारी गोंडा के द्वारा महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में 5 मुख्य मांगें रखी गईं –
1- विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेज में बढ़ती फीस पर तत्काल रोक लगाई जाए, जिससे छात्रों को निजात मिल सके।
2- बजाज शुगर मिल कुंदुरूखी गोंडा द्वारा गन्ना किसानों का वर्ष 2025-26 का बकाया मूल्य तत्काल भुगतान किया जाए।
3- गन्ना किसानों का गन्ना मूल्य बढ़ाकर 650 रुपये किया जाए। चीनी के लगातार दाम बढ़ रहे हैं तो गन्ने का मूल्य भी बढ़ाया जाए।
4- श्रम विभाग गोंडा द्वारा वर्ष 2021-22 के पात्र सभी श्रमिकों के बैंक खातों में लंबित भुगतान कराया जाए।
5- प्रयागराज जिला प्रशासन द्वारा सरदार पटेल की मूर्ति की तत्काल पुनर्स्थापना की जाए।
जिलाध्यक्ष अर्जुन वर्मा ने कहा कि सरकार छात्र, किसान और श्रमिक विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। इस दौरान मुंशीलाल वर्मा जिला महासचिव, अजय रस्तोगी प्रदेश सचिव ओबीसी वर्ग, बेबी मिश्रा, प्रदुमन शुक्ला एडवोकेट, सेवा दल जिला अध्यक्ष हरिराम वर्मा, सेवादल सचिव दिनेश कुमार शर्मा, जिला सचिव पंकज कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष पंढरी कृपाल, अरविंद कुमार यादव, शिवकुमार वर्मा, विनोद कुमार शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।




