एमडी न्यूज थाना कोतवाली देहात गोंडा रिपोर्टर – अनिल वर्मा

गोण्डा। छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार शाम को महिलाओं ने सोनबरसा पोखरा व आधारी पोखरा पर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की। अर्घ्य के दौरान पोखरा पर छठी मैया के गीत और भजन गूंजते रहे। व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन भी घाट पर मौजूद थे। अर्घ्य के बाद व्रती महिलाओं ने एक दूसरे को प्रसाद बांटा।
श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था थी। पोखरा की साफ सफाई, घाट की मरम्मत, रोशनी और पीने के पानी का इंतजाम किया गया था। ग्रामीणों ने भी सहयोग कर घाटों को सजाया।
सुरक्षा के लिए थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत पुलिस चौकी सालपुर के चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने भीड़, यातायात और महिलाओं की सुरक्षा पर नजर रखी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *