रिपोर्ट रामानंद सागर

एमडी न्यूज़

​बाराबंकी रामनगर
क्षेत्र के चुरौलिया गांव में आयोजित अष्टम श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर रविवार देर रात भव्य कलेवा और राम बारात निकाली गई। गांव की गलियों से गुजरी इस राम बारात के दौरान गूंजते ‘जय श्रीराम’ के जयकारों और डीजे की धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पत्रकार केपी तिवारी ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्रीराम की आरती उतारी और पुष्प अर्पित किए।
​श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केपी तिवारी ने कहा, “प्रभु श्रीराम हम सभी के परम आदर्श हैं। उनका संपूर्ण जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और उच्च मानवीय मूल्यों का संदेश देता है। प्रत्येक व्यक्ति को उनके आचरण से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाना चाहिए।” उन्होंने आगे जोर दिया कि ऐसे पावन धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक आस्था की नींव को और अधिक मजबूत बनाते हैं।
​छठ महापर्व और रामलीला कार्यक्रमों में भी रहे सक्रिय
​इससे पहले, केपी तिवारी ने जैतपुर गांव पहुंचकर छठ महापर्व के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और स्थानीय रामलीला कार्यक्रम में सहभागिता कर अपने विचार रखे।
​प्रमुख रूप से इनकी रही उपस्थिति
​इस भव्य आयोजन में इंद्र कुमार त्रिवेदी, सुशील शुक्ला, ननकू चौहान, आशुतोष शुक्ला, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव चौहान, बैरनामऊ के प्रधान, शेर बहादुर सिंह, सर्वेश मिश्रा, मोनू पांडे, गौरव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed