
संवाददाता रामानंद सागर
एमडी न्यूज़
बाराबंकी थाना रामनगर पुलिस ने एक महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी सुशील कुमार उर्फ कटनू को ग्राम चदनापुर के पास से दबोच लिया है। इस खौफनाक वारदात के खुलासे ने इलाके में सनसनी फैला दी है
16 अक्टूबर को हुई थी लापता वादी मुकदमा ने अपनी पुत्री के अचानक लापता होने की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर थाना रामनगर में मु0अ0सं0-430/2026 (धारा 140(3) बीएनएस) के तहत अज्ञात के खिलाफ गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से युवती की तलाश में जुटी थी।
12 नवंबर को मिला कंकाल जांच और साक्ष्य संकलन के दौरान, घटना के 27 दिन बाद ग्राम कॉफ फतेहउल्लापुर के एक धान के खेत से पुलिस को एक मानव कंकाल, कपड़े और चप्पल बरामद हुए। परिजनों ने कपड़ों व चप्पल से मृतका की शिनाख्त की। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम व डीएनए संरक्षण के लिए सुरक्षित भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जब मुख्य आरोपी सुशील कुमार उर्फ कटनू (निवासी सुल्तानापुर, थाना रामनगर) से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जो सच बताया, उसने सबको झकझोर कर रख दिया
आरोपी पेशे से चालक है और घटना से कुछ दिन पहले ही युवती के संपर्क में आया था। युवती को उसके एक परिचित के पास हैदराबाद पहुँचाने के नाम पर दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती थी।
16 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे दोनों पूर्व निर्धारित स्थान पर मिले। ग्रामीणों की नजर से बचने के लिए आरोपी युवती को खेत के सूनसान रास्ते से ले गया और नाले के किनारे उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की।
जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को देने की धमकी दी, तो घबराए आरोपी ने पहले अपने हाथों से और फिर युवती के ही दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को धान के खेत में छिपाकर मौके से फरार हो गया।
मौके से बरामद दुपट्टे की जांच में कसाव की गांठ पाई गई है, जो इस बात की पुष्टि करती है कि वारदात को बहुत शातिर तरीके से अंजाम दिया गया था।
पुलिस ने ठोस साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में हत्या और साक्ष्य छिपाने की गंभीर धाराओं (धारा 103(1)/238 बीएनएस) की बढ़ोत्तरी कर दी है।
मृतका की मौत की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए डीएनए रिपोर्ट आना अभी शेष है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस जघन्य अपराध में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता थी या नहीं।
इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाने में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही
प्रभारी निरीक्षख अरुण प्रताप सिंह
निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव
उपकियार्त्तरी (उ0नि0): ललित कुमार
हेड कांस्टेबल: अतुल कुमार वर्मा
कांस्टेबल सौरभ यादव
