दिनांक 17.11.2026

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ तथा सीडीओ बदायूँ द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर रुहेलखण्ड के मिनी कुंभ के नाम से विख्यात ककोड़ा मेले का किया शुभारम्भ ।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

जनपद बदायूं,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गामिनी सिंगला द्वारा गंगा तट पर आयोजित प्रसिद्ध ककोड़ा मेले का विधिवत पूजा-अर्चना, गंगा पूजन एवं हवन कर शुभारम्भ किया गया ।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला स्थल का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सुगम आवागमन, सुचारू यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सख्त निगरानी तथा संदिग्ध एवं अराजक तत्वों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

साथ ही पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त मेले में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।

इस दौरान एडीएम प्रशासन श्री मानवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री राहुल पाण्डेय, मेला प्रभारी, थाना प्रभारी कादरचौक श्री विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed