
सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के द्वितीय दिवस पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई**30 स्कूली वाहनों की जांच, 02 के चालान; इंटरसेप्टर से ओवरस्पीडिंग एवं स्टंट ड्राइविंग के 104 चालान**
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत जनपद बदायूं में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा द्वितीय दिवस पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) श्री हरिओम एवं यात्री/मॉलकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी द्वारा जनपद में संचालित 30 स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें विभिन्न कमियों के पाए जाने पर 02 स्कूली वाहनों के चालान किए गए। स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाहन की फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की गई।इसके अतिरिक्त इंटरसेप्टर के माध्यम से ओवरस्पीडिंग एवं स्टंट ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 104 चालान किए गए।

वहीं, कर एवं दस्तावेजों की जांच के दौरान बिना टैक्स, फिटनेस एवं बीमा के संचालित 02 जे.सी.बी. मशीनों को थाना कादरचौक में सीज कराया गया।परिवहन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा अपने वाहनों के समस्त आवश्यक प्रपत्र अद्यतन रखें। स्कूली वाहन संचालक बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें।परिवहन विभाग, जनपद बदायूं
