एमडी न्यूज़
रिपोर्टर – चंदन सिंह

कानपुर नगर: बिल्हौर – भवानीपुर में खुला नया विद्यालय, शिक्षा मंत्री राजबहादुर सिंह चंदेल रहे मुख्य अतिथि

बिसधन (बिल्हौर, कानपुर नगर)।शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सौगात देते हुए बिसधन कस्बा, ग्राम भवानीपुर में के एस शिक्षा निकेतन विद्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री राजबहादुर सिंह चंदेल रहे। उन्होंने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया और विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, प्रधान, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय परिसर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। मंत्री जी के पहुंचते ही छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

मंत्री जी ने कहा – “शिक्षा ही विकास की कुंजी है”
अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री राजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे विद्यालय खुलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, “शिक्षा ही विकास की कुंजी है। जब गांव का बच्चा पढ़ेगा, तभी गांव और देश आगे बढ़ेगा। के एस शिक्षा निकेतन से क्षेत्र के बच्चों को अब अच्छी शिक्षा के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।”

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में संस्कार के साथ आधुनिक शिक्षा दी जाए, जिससे बच्चे भविष्य में देश का नाम रोशन करें।

विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार, किया भव्य स्वागत
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय में नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक की पढ़ाई, अनुभवी शिक्षकों द्वारा कराई जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए खेल-कूद, कंप्यूटर शिक्षा और संस्कार शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *