
एमडी न्यूज महिला मंडल ब्यूरों -शिवांगिनी अग्रवाल
महापौर ने मौके पर जाकर जाना घटना का हाल
अफसरों के निर्देश पर चला अभियान
हादसे के लिए कौन जिम्मेदार, 24 घंटे बाद ही नहीं मिला जवाब
कानपुर नगर – फीलखाना के पटकापुर में मासूम और महिला की दर्दनाक मौत के बाद भले ही राधिका अपार्टमेंट में लगी आग भले ही ठंडी हो गयी है मासूम और महिला की चिताओं की आग दूसरे दिन पर सुलगती रही औश्र जिम्मेदारों से सवाल करती रहीं की आखिर उनका गुनाह क्या था। इस दर्दनाक घटना के बाद जहां केडीए के अफसरों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी तो वहीं पुलिस ने भी अपने स्तर से आसपास के इमारतों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद इमारत ें रहने वाले परिवार दहशतजदा है तो साथ ही दूसरा ठिकाना तलाशना मुशिकल हो रहा है। दो मौतों के बाद जहां अधिवक्ता का पूरा परिवार आक्रोशित है तो प्राजुल के पिता बिल्डर और उसके सहयोगयिों को लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए सख्त सजा की मांग कर रहे है। मंगलवार को विधायक समेत केडीए के अफसर मौके पर पहुंचे जहां उन्हें इलाकाई लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इधर फीलखाना पुलिस ने बिल्डर, मकान मालिक और हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद मन्नू रहमान समेत 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि फर्जी नक्शा दिखाकर बिल्डर ने अपने गैंग के साथ यह फ्लैट बेचा था। तंग गली में मानी गयी इस इमारत में कई खेल सामने आये है। पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है।
वहीं केडीए ने ताबड़तोड़् कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस समय इमारत बनी उस वक्त कौन अफसर थे क्या कार्रवाई की गयी ये पता लगाया जा रहा है फिलहाल इमारत का नक्शा नहीं पास था। इतना ही नहीं फ्लैट में रहने पहुंचे तब पता चला कि लिफ्ट नहीं चलती और घटिया निर्माण के चलते बारिश का पानी फ्लैट के भीतर आता है।पीड़ित अनिल बाथम की तहरीर पर फीलखाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
अग्निकांड के बाद से बिल्डर समेत अन्य आरोपी घर छोड़कर भाग निकले हैं।पटकापुर, बिरहाना रोड के मकान नंबर 19/47 ए राधिका अपार्टमेंट में रहने वाले एसी मैकेनिक अनिल बाथम की तहरीर पर फीलखाना पुलिस ने बिल्डर, मकान मालिक और हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद मन्नू रहमान समेत 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।अनिल बाथम ने बताया कि उनके 11वीं में पढ़ने वाले 16 वर्षीय इकलौते बेटे प्रांजल की अग्निकांड में जिंदा जलकर मौत हुई थी, जबकि पत्नी मीता बाथम गंभीर रूप से झुलस गई हैं, जिनका उपचार उर्सला अस्पताल में चल रहा है।इसी अग्निकांड में एक अन्य महिला की भी मृत्यु और एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने बिल्डर के झांसे में आकर पांचवीं मंजिल पर बने फ्लैट को 12 दिसंबर 2024 को खरीदा था।
पटकापुर में रहने वाला बिल्डर मोहित तिवारी के सहयोगी प्यारे खान और सफीक ने बिल्डर से मिलवाया था,
कानपूर फीलखाना के पटकापुर में मासूम और महिला की दर्दनाक मौत के बाद भले ही राधिका अपार्टमेंट में लगी आग भले ही ठंडी हो गयी है मासूम और महिला की चिताओं की आग दूसरे दिन पर सुलगती रही औश्र जिम्मेदारों से सवाल करती रहीं की आखिर उनका गुनाह क्या था। इस दर्दनाक घटना के बाद जहां केडीए के अफसरों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी तो वहीं पुलिस ने भी अपने स्तर से आसपास के इमारतों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद इमारत ें रहने वाले परिवार दहशतजदा है तो साथ ही दूसरा ठिकाना तलाशना मुशिकल हो रहा है। दो मौतों के बाद जहां अधिवक्ता का पूरा परिवार आक्रोशित है तो प्राजुल के पिता बिल्डर और उसके सहयोगयिों को लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए सख्त सजा की मांग कर रहे है।
मंगलवार को विधायक समेत केडीए के अफसर मौके पर पहुंचे जहां उन्हें इलाकाई लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इधर फीलखाना पुलिस ने बिल्डर, मकान मालिक और हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद मन्नू रहमान समेत 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि फर्जी नक्शा दिखाकर बिल्डर ने अपने गैंग के साथ यह फ्लैट बेचा था। तंग गली में मानी गयी इस इमारत में कई खेल सामने आये है। पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। वहीं केडीए ने ताबड़तोड़् कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस समय इमारत बनी उस वक्त कौन अफसर थे क्या कार्रवाई की गयी ये पता लगाया जा रहा है फिलहान इमारत का नक्शा नहीं पास था। इतना ही नहीं फ्लैट में रहने पहुंचे तब पता चला कि लिफ्ट नहीं चलती और घटिया निर्माण के चलते बारिश का पानी फ्लैट के भीतर आता है।पीड़ित अनिल बाथम की तहरीर पर फीलखाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अग्निकांड के बाद से बिल्डर समेत अन्य आरोपी घर छोड़कर भाग निकले हैं।पटकापुर, बिरहाना रोड के मकान नंबर 19/47 ए राधिका अपार्टमेंट में रहने वाले एसी मैकेनिक अनिल बाथम की तहरीर पर फीलखाना पुलिस ने बिल्डर, मकान मालिक और हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद मन्नू रहमान समेत 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।अनिल बाथम ने बताया कि उनके 11वीं में पढ़ने वाले 16 वर्षीय इकलौते बेटे प्रांजल की अग्निकांड में जिंदा जलकर मौत हुई थी, जबकि पत्नी मीता बाथम गंभीर रूप से झुलस गई हैं, जिनका उपचार उर्सला अस्पताल में चल रहा है।इसी अग्निकांड में एक अन्य महिला की भी मृत्यु और एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने बिल्डर के झांसे में आकर पांचवीं मंजिल पर बने फ्लैट को 12 दिसंबर 2024 को खरीदा था । पटकापुर में रहने वाला बिल्डर मोहित तिवारी के सहयोगी प्यारे खान और सफीक ने बिल्डर से मिलवाया था, इन लोगों ने बताया कि परेड निवासी पूर्व पार्षद मन्नू रहमान का केडीए में काफी प्रभाव है, उसके संरक्षण में ये लोग निर्माण कार्य कराते हैं।
कई इमारतों पर लगा केडीए का फीता
कानपुर पटकापुर की घटना के बाद केडीए वीसी अकूंर कौशिक ने अफसरों को जमकर फटकार लगायी। जिसके बाद सभी 6 जोन में प्रभारियों को अवैध निर्माण चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिये गये। इस बीच जोन एक में प्रभारी अतुल राय के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स के साथ बिना नक्शे की बन रही प्लाट संख 96/21-96/15/96/16-98/220/105/196को सील कर दिया गया ये सभी इमारते आशु सिंह, आरिफ, नूर आलम के द्वारा बनवाई जा रही थी7 केडीए सचिव अभय कुमार पाडे ने भी मौके पर जाकर छानबीन कर पीड़ित लोगों से मुलाकात की। आसपास घूम कर मुआयना किया। यहां पांच से सात फिट की गली में अवैध निर्माणों की बाढ़ मिली। आसपास के लोगों से जानकारी जुटायी तो पता चला की यहां दस से बीस साल में सैकड़ों इमारते ऐसे ही तान दी गयी। खाकी, खादी, अपराधियों और केडीए के मठाधीश पुराने अफसरों के गठजोड़ से बिना नक्शे के यहां इमारते तनती रही है। यहां पर बड़ी तादात में ब्रिटिस सरकार और नजूल की भूमियां स्थापित है। ऐसे में नक्शे को लेकर पहले से पेंच है। नये बाईलाज के बाद तो मामला और पेचिदा हो चुका है ऐसे में बिल्डर बिना नक्षा पास कराये इमारतें तानने से बाज नहीं आ रहे है।
नये बाइलाज के आधार पर होंगी कारवाही और नक्से पास
फीलखाना के पटकापुर प्रकरण में केडीए सचिव अभय कुमार ने पांडे से घटना के सम्बंध में कई सवाल किये गये तो उनेंने बताया कि इमारत सवा तीन साल पुरानी है जिसका कोई नक्शा अप्लाई ही नहीं किया गया था। नये बाइलाज के अनुसार नौ फिट से कम रोड होने पर अब नक्शा पास ही नहीं हो सकता है जिसके चलते घनी बस्तियों में सैकड़ों इमारतों के नक्शे अब पास नहीं होंगे उन पर कार्रवाई होगी। हालाकि नये बाइलाज में कई प्रावधान है लेकिन बिना नक्शा पास कराये इमारत बनाने पर सीलिंग के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाता है। उन्होंने कहा की सभी जोन के प्रभारियों से मीटिंग कर जिम्मेदारी तय कर दी गयी है बिना नक्शे, फायर सेफ्टी और मानक से इतर इमारतों को सील किया जाये। अभियान लगातार जारी रहेगा। तंग गलियों में जहां नौ फिट से कम सड़क है वहां कैसे नक्शे पास होंगे उसे लेकर कहा की नियमों में पूरा प्रावधान है शासन की जो गाइडलाइन है उसके अनुसार की नक्शे पास होंगे। बाकी अवैध इमारतों पर कार्रवाई चलती रहेगही। अभय कुमार पांडे-सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण
अपार्टमेंट में दीवारों में दरारें, बरसात के पानी का रिसाव, घटिया निर्माण सामग्री, लिफ्ट में करंट उतरने और अग्निशमन सुरक्षा के अभाव जैसी गंभीर समस्याएं थीं। इनकी शिकायत प्रार्थी सहित अन्य निवासी लगातार करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धमकी और डर की वहज से उसने बिल्डर और उसके गैंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।पीड़ित ने बताया कि केडीए के संबंधित जेई एवं सुपरवाइजर का इन बिल्डरों के यहां लगातार आना-जाना और उठना-बैठना था। आरोप है कि उनकी मिलीभगत से शिकायतों को अनसुना किया जाता था और मौके पर निरीक्षण के नाम पर लेन-देन करके कार्रवाई नहीं की जाती थी। विरोध करने वाले निवासियों को आरोपी डराते-धमकाते थे, जिससे लोग खुलकर शिकायत करने से भी डरते थे। केडीए व अग्निशमन विभाग के दोषी अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने मांग की है कि अपार्टमेंट का स्वीकृत मानचित्र, फायर एनओसी, निर्माण संबंधी अभिलेख, बिजली की वायरिंग एवं सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराकर तकनीकी और फरेंसिक जांच कराई जाए।
सामने आया सीसीटीवी फुटेज
पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड का फुटेज सामने आया है। इसमें सोमवार सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर अपार्टमेंट के बाहर लगे बिजली के मीटर से चिंगारी निकलती दिखाई दे रही है। कुछ ही पलों में चिंगारी आग में बदल जाती है। देखते ही देखते आग अपार्टमेंट के अंदर खड़ी बाइक और स्कूटी तक पहुंच जाती है। इसके बाद आग की लपटें तेजी से फैलने लगती हैं और पूरा अपार्टमेंट धुएं और आग से घिर जाता है।मोहल्ले के लोगों ने जब आग लगने का शोर मचाया तो अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोग बाहर निकलते दिखाई दिए। लेकिन आग की लपटों और काले धुएं ने बाहर निकलने के रास्ते बंद कर दिए। कई लोग अंदर ही फंस गए।जान बचाने के लिए किसी ने खिड़की से पटरा लगाकर पड़ोस के मकानों में उतरने की कोशिश की तो कुछ लोग छज्जे पर रस्सी बांधकर नीचे उतरने का प्रयास करते नजर आए। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला उर्सला अस्पताल में भर्ती ।
