एमडी न्यूज़ बहु आयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान

रामपुर 19 नवम्बर ,2026: निवर्तमान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘ चुनाव से पहले अब्दुल को दिलरुबा परवाना कहने वाले ही चुनाव बाद उसे दिलजला दीवाना बना देते हैं ।
नक़वी ने चुनाव के दौरान मुस्लिम वोटों के बंदरबांटी सियासत पर कटाक्ष करते कहा कि ‘चुनावी अखाड़े में अब्दुल को पंचिंग बैग बना, उसके जख़्म पर नमक छिड़कने वाले छद्म सेक्युलर सिंडिकेट की साम्प्रदायिक सियासत,साज़िश से सावधान रहना होगा।
नक़वी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में चल रही मुस्लिम वोटों की ठेकेदारी और जागीरदारी की जंग पर तंज करते कहा कि ‘दशकों से अब्दुल को दरी बिछाने ,दरी उठाने,दरी पर बैठाने वाले छल छत्रपों ने अब्दुल के मकान को दरी की दुकान बना दिया है,
नकवी ने कहा कि चुनाव में गले लगाने, चुनाव बाद गला दबाने वाले सेक्युलर कारीगरों की कम्युनल करतूत झोले ने भारतीय मुसलमानों के राजनैतिक,सामाजिक,शैक्षणिक सशक्तिकरण को बंधक बना रखा है,थोक में वोटों के ठेकेदारों ने फुटकर में भी विकास की हिस्सेदारी से वंचित रक्खा। भाजपा से दूरी को मुसलमानों की सियासी मजबूरी का बेदर्दी, बेशर्मी के साथ सियासी शोषण होता रहा।जो मुल्क और मुसलमानों के लिए ठीक नहीं है।
नकवी ने विपक्षी एकता के नाम पर रंग बिरंगे रणछोड़ बहादुरों का रंगमंच, बनाने की कोशिश चल रही है ,कोई तोप मांग रहा है ,तो कोई तमंचे की मंज़ूरी भी देने को तैयार नहीं है,एक सामंती पार्टी 200 सीट मांग रही है तो दूसरा सुल्तानी दल 20-30 से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं है।इसे कहते हैं बिना वैकंनसी का वितंडा।
नकवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन की गठरी में जितना छेद है उससे अधिक उनमें महत्त्वाकांक्षी मतभेद है,छेद के रफ़ू करने,मतभेद को रफ़ूचक्कर करने में चुनाव भी निपट जाए गा और गठबंधन भी सिमट जाए गा।इनकी हालत सूत ना कपास आपस में लट्ठम लट्ठा ,जैसी हो गई है।

श्री नकवी ने कांग्रेस, सपा पर हमला करते कहा कि धृष्टतापूर्ण धमाल के धाराप्रवाह कमाल में जुटे सामन्ती सूरमाओं का सत्तालोलुप सुरूर और गुरूर चुनावी मैदान में बार-बार लगातार, गच्चा खा रहा है। इसी खटा-खट हडबड़ी की फटा-फट गडबड़ी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में सत्ताइस के चुनाव से पहले ही झांसे की झालर में शार्ट सर्किट दिखाई दे रहा है,झांसे के झुंड को एक बार फिर झटका झेलना पड़ेगा। कांग्रेस,सपा का जुगाड़ का जमघट भी जनादेश के पनघट पर फिर चारो खाने चित होगा।
नक़वी ने कहा कि इन सत्तालोलुप सूरमाओं और सामन्ती सुल्तानों को अच्छी तरह मालूम है कि देश और प्रदेश में आने वाले कई दशकों तक कोई वैकंनसी नहीं है,मोदी- योगी का शासन समावेशी विकास, समाज की सुरक्षा-सम्मान,सशक्तिकरण की गारंटी है। भाजपा का सुशासन,भारत के सम्मान, समृद्धि, सुरक्षा की गारंटी है।
उत्तर प्रदेश को दबंगों,दंगाइयो,बाहुबलियों ,बलवाईयों को हिरासत वाली सरकार चाहिए ,हिफ़ाज़त वाली सरकार नहीं चाहिए ,ऐसे लोगों को निपटाने वाली सरकार चाहिए निडर बनाने वाली सरकार नहीं
श्री नक़वी ने आज भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा की,सीगनखेड़ा में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए, खेतान फर्टिलाइजर्स के पुटिंग और चिपिंग एरिया के उद्धाटन समारोह में शामिल हुए, सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों के साथ बैठक की
उक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, महासिंह राजपूत, सुभाष भटनागर, कपिल आर्य, ओम प्रकाश लोधी, महेंद्र लोधी, सोनू लोधी, विनेश गंगवार, टेकचंद गंगवार, वसीम खान, बशीर अहमद मोलाई, पंकज लोधी, कुंवर पल सिंह यादव, भागीरथ गंगवार, विष्णु गंगवार, भूकन लोधी, मिथलेश सिंह, अरशद, शाहीन काज़मी, मोहसिन नक़वी आदि उपस्थित रहे।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *