
एमडी न्यूज़
वाराणसी संवादाता सहायक ब्यूरो प्रमुख
सलीम जावेद
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को परेशान करने और आपस में विवाद करने के आरोप में छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा की पुलिस टीम को सूचना मिली कि कैंट रेलवे स्टेशन के पिलर नंबर-60 के पास कुछ महिलाएं आने-जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रही हैं और आपस में विवाद कर रही हैं।
सूचना मिलते ही रोडवेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास सिंह मिशन शक्ति टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिलाओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने को तैयार नहीं हुईं। स्थिति को देखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने छह महिलाओं को दिनांक 18 नवंबर 2026 को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार महिलाओं का विवरण
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं में एक महिला जनपद चंदौली की रहने वाली है, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। अन्य महिलाओं की उम्र क्रमशः करीब 48 वर्ष, 30 वर्ष, 30 वर्ष, 52 वर्ष और 50 वर्ष बताई गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- शिवाकांत मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा।
- उपनिरीक्षक विकास सिंह, चौकी प्रभारी रोडवेज।
- उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार बंधु, थाना सिगरा।
- महिला उपनिरीक्षक काजोल सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी।
- महिला उपनिरीक्षक डॉली साहू।
- आरक्षी महिला छाया, एंटी रोमियो टीम।
- आरक्षी महिला दीपांजलि, एंटी रोमियो टीम।
- आरक्षी नरेंद्र कुमार।
- आरक्षी अनिल कुमार पटेल।
