
रिपोर्टर – अमान खान
सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के कुचमरवा भैरोपुर गांव में गुरुवार सुबह जमीन विवाद और धान की कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमा दर्ज करते हुए कुल छह लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे धान की कटाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना करमा में तहरीर दी। प्रथम पक्ष राम मनोहर की शिकायत पर मुकदमा संख्या 213/2026 तथा दूसरे पक्ष रंजन कुमार की तहरीर पर मुकदमा संख्या 214/2026 दर्ज किया गया है।
दोनों मुकदमों में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तनाव और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए छह लोगों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की है।
