रिपोर्ट संदीप धुरिया

बुजुर्ग दंपति के घर हुई डकैती में था शामिल, पुलिस ने लूटे गए सोने के सिक्के और जेवरात किए बरामद

जालौन। जनपद के कोंच क्षेत्र में पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दतिया जाने वाले मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें आरोपी शिवम प्रजापति गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश शिवम प्रजापति बुजुर्ग दंपति के घर हुई डकैती की वारदात में शामिल था। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि शिवम फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डकैती के दौरान लूटे गए सोने के सिक्के और अन्य जेवरात बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *