खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, थाना डकोर में खड़े कराए गए तीनों वाहन
उरई (जालौन)। जनपद में अवैध मिट्टी खनन और उसके परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में एसडीएम उरई ने डकोर क्षेत्र में गौशाला के पीछे अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर उसका परिवहन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कई महीनों से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम उरई ने अचानक छापेमारी कर कार्रवाई की। मौके पर अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना डकोर में निरुद्ध करा दिया गया।
प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में खलबली देखी जा रही है।
रिपोर्ट: संदीप धुरिया
ब्यूरो चीफ, जालौन

