Hardoi………पत्नी करवा पूजन की तैयारी कर रही थी, इसी बीच नशे में आए पति ने चाकू से पत्नी पर कई बार कर दिए। गंभीर हालत में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।शहर के रद्धेपुरवा रोड निवासी मनोज ऑटो चालक है। परिवारवालों ने बताया कि मनोज नशे का आदी है। मनोज की पत्नी मोनी गुरुवार शाम करवाचौथ होने पर पूजा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान मनोज नशे में घर आया और मोनी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे मोनी गंभीर रूप से घायल हो गई।शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो मनोज मौके से फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, एक घंटे तक पुलिस के न पहुंचने पर बहन कशिश गुप्ता ने ऑटो से मोनी को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। मोनी की गर्दन, सिर, दोनों पैर, पेट, चेहरा, कोहनी में चाकू लगे हैं।
बहन कशिश ने बताया कि मोनी को जीजा मनोज आए दिन नशे में मारता पीटता है और घर छोड़कर मायके जाने का दबाव बनाता है। शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *