सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय ने सुनाया फैसला, वाराणसी निवासी अभियुक्त लालू को किया गया दंडित

रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार

सोनभद्र। अपराधियों को सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्रभावी विवेचना, साक्ष्यों के सुदृढ़ संकलन और न्यायालय में मजबूत पैरवी के परिणामस्वरूप गैंगस्टर एक्ट के एक दोषसिद्ध अभियुक्त को माननीय न्यायालय ने 2 वर्ष के कारावास एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जुगैल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 59/22, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषसिद्ध कर दंडित किया।

दोषसिद्ध अभियुक्त की पहचान लालू पुत्र रामलाल, निवासी कचनार, थाना राजातलाब-रोहनिया, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। माननीय अपर सत्र न्यायाधीश, गैंगस्टर एक्ट, सोनभद्र द्वारा अभियुक्त को गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत 2 वर्ष के कारावास तथा 5,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।

इस मामले में थाना जुगैल पुलिस द्वारा प्रभावी विवेचना एवं साक्ष्यों का मजबूत संकलन किया गया। अभियोजन अधिकारी की न्यायालय में प्रभावी पैरवी, कोर्ट मोहर्रिर के समन्वय तथा जनपद मॉनिटरिंग सेल की निरंतर निगरानी एवं अनुश्रवण के चलते अभियुक्त को दोषसिद्ध कराते हुए प्रभावी सजा दिलाई गई।

सोनभद्र पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए प्रभावी विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं मजबूत पैरवी का अभियान लगातार जारी है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed