रिपोर्ट-जितेंद्र ठाकुर उत्तर प्रदेश सहायक ब्यूरो प्रमुख

मथुरा। अखिल भारतीय दर्जी राजपूत महासभा के तत्वावधान में मथुरा में आयोजित 24वाँ स्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समाज की एकता, सामाजिक समरसता और शिक्षा के संकल्प को साकार करने वाले इस आयोजन में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में समाजबंधु एकत्र हुए।


विधायक राजेश चौधरी रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम का आयोजन महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामप्रकाश सिसोदिया जी के मार्गदर्शन में हुआ। समारोह में मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री राजेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री नेत्रपाल सिंह चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।
सात विभूतियों को मिला ‘दर्जी राजपूत समाज रत्न पुरस्कार’
समारोह के दौरान समाजोत्थान और आजीवन सामाजिक सेवा के लिए सात विशिष्ट महानुभावों को ‘दर्जी राजपूत समाज रत्न पुरस्कार’ से नवाजा गया:

  • श्री राजपाल सिंह तोमर (पीपलका, नोएडा)
  • श्री मास्टर लेखराज सिंह (कजरोट, अलीगढ़)
  • श्री मनोज कुमार चौहान (तिवारीपुरम, मथुरा)
  • श्री महेश प्रिंसिपल (जयपुर, राजस्थान)
  • श्री दिगंबर सिंह तोमर (बल्लभगढ़, हरियाणा)
  • श्री धर्मपाल सिंह प्रधान (बदरपुर, नई दिल्ली)
  • श्री छीतर सिंह मथुरिया (पचावरी, हाथरस)
    मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ उत्साहवर्धन
    शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामप्रकाश सिसोदिया जी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मथुरा से स्नेहा चौहान, भरत चौहान, श्याम बिहारी, यश चौहान और जतिन सिंह सिसोदिया, अलवर से यस जादोन, अलीगढ़ से जितेंद्र कुमार तथा हाथरस (सादाबाद) से कुमारी सृष्टि शामिल रहीं।
    पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का रहा विशेष सहयोग इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार सिंह सिसोदिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद पचौरी व किशन सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक केशव देव चौहान, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शांति स्वरूप तोमर, प्रदेश संरक्षक राजपाल सिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री देव सिसोदिया, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मुन्नी लाल गहलोत, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिकरवार और मथुरा जिला अध्यक्ष भगवान सिंह बोहरे सहित अनेक राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में महासभा ने सभी अतिथियों व समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया

0 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed