रिपोर्ट-रफीउल्लाह खान

रामपुर। अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष फसाहत अली खान शानू का आज डायमंड कॉलोनी, रामपुर में फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समीखा खान के आवास पर भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में फसाहत अली खान शानू ने कहा कि अब्दुल अब सियासत में इस्तेमाल नहीं होगा, वो अपना भविष्य खुद तय करेगा।उन्होंने कहा कि अब्दुल की कुर्सी का मतलब सियासत की कुर्सी नहीं, सम्मान से है। वो आईपीएस बने, आईएएस बने, डॉक्टर बने, वैज्ञानिक बने और अगर पंचर भी जोड़े तो उसका सम्मान हो।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि फ्रंट हर उस कमजोर इंसान की आवाज बनेगा, जो अपनी आवाज उठा नहीं सकता। कम से कम अब्दुल को उसकी मूलभूत सुविधाएं तो मिलें।उन्होंने कहा कि अब्दुल का बड़ा भाई अर्जुन है। जब तक अर्जुन अब्दुल के सर पर हाथ नहीं रखेगा, अब्दुल जी भी नहीं पाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समी खान ने कहा कि बहुत जल्द फ्रंट पूरे देश में पहचाना जाएगा, जाना जाएगा, माना जाएगा। उन्होंने सभी साथियों से अपील की कि वो फ्रंट को मजबूत करें।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुएब शम्सी ने कहा कि अब्दुल का नाम एहतराम से लिया जाए, उसका सम्मान किया जाए।

शानू ने सभी साथियों से अपील की कि वो मिलकर अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट को मजबूत करें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरिफ खान एडवोकेट ने ऐलान किया कि अगर किसी सदस्य को फ्रंट की वजह से कोई परेशानी होती है तो वो उसका मुकदमा फ्री में लड़ेंगे। उन्होंने फ्रंट की एकजुटता पर जोर दिया।

समारोह में बड़ी संख्या में फ्रंट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे तंजील जाफर खान, शुएब अहमद शम्सी, लवी खान, सैयद मुबश्शिर मियां, जावेद अली, दुल्ली खां, काका खान, आसिफ खान, इंतेखाब आलम, बिलाल उर रहमान, इस्लाम अंसारी, आदिल पठान, कासिम साबरी, शाहजमाल खान, अरबाज खान, साकिब मियां, आजम खान, मोहम्मद रिजवान आदि।

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed