जहानाबाद (फतेहपुर)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती जिले में विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अमौली में आयोजित कार्यक्रम में फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं जहानाबाद कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष सैयद आबिद हसन और समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हसीब अहमद एडवोकेट की अगुवाई में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।अमौली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश वर्मा ने की, जबकि संचालन अनवर यादव ने किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्षों और समाजवादी विचारधारा को याद किया। इस दौरान पारंपरिक दिवारी नृत्य का आयोजन भी किया गया, जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजकों ने उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।कस्बा जहानाबाद में नगर पंचायत अध्यक्ष सैयद आबिद हसन की अध्यक्षता में उनके आवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष, जनसेवा और समाजवादी विचारों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने जीवनभर गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।वहीं समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हसीब अहमद एडवोकेट के नेतृत्व में नगर कार्यालय पर प्रदेश सचिव केपी यादव की अध्यक्षता में जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान नेताजी के विचारों को आत्मसात करने और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में प्रदेश सचिव केपी यादव, सैयद अजहरुद्दीन, साहिल मंसूरी, उज्जमान सभासद, शेखर, मौजी लाल, राजू यादव सभासद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed