बिसौली : प्राचीन रामलीला के 175 वें वर्ष का उद्घाटन उपजिलाधिकारी ज्योति शर्मा ने फीता काटकर किया। स्थानीय कलाकारों ने पहले दिन नारद मोह का सुंदर मंचन किया। मेले में दुकानें, झूले इत्यादि लगना शुरू हो गए हैं। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन अबरार अहमद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिसौली रहे अबरार अहमद ने 175 वें वर्ष पर कमेटी को शुभकामनाएं दीं। श्री अहमद ने मेले में साफ-सफाई की पूर्ण जिम्मेदारी निभाने का वादा किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष ठाकुर मिथिलेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश राजोरिया, उपाध्यक्ष कृष्णा कांत मिश्रा, आय व्यय निरीक्षक सुभाष चंद्र राजोरिया, कार्यकारिणी अध्यक्ष जगतपाल मिश्रा, संयुक्त मंत्री ठाकुर राजेश सिंह, मंत्री मुकेश मिश्रा, महामंत्री नीरज पाराशरी, कोषाध्यक्ष बृजवासी मिश्रा, उपाध्यक्ष केके मिश्रा, संयोजक गोपी वल्लभ मिश्रा, सह संयोजक राम सिमरन लाल मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा, रतनदीप राजोरिया, अवधेश मिश्रा, नरेश शंखधार, गिरीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, जितेश मिश्रा, शिवम मिश्रा, सुमित मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *